Breaking News

बिना मास्क घूमने को लेकर लोहिया चौक से 4 गिरफ्तार

डेस्क : दरभंगा जिले में मास्क नहीं पहनने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कसना एक बार फिर तेज हो गया है। इसकी शुरुआत लहेरियासराय थानाध्यक्ष हरि नारायण सिंह ने रविवार की दोपहर बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर मामले दर्ज किए हैं। इसे लेकर सिटी एसपी ने ने बताया के मास्क नहीं पड़ने वाले पर जिले के थानेदार एवं पुलिसकर्मी कार्यवाही करेंगे। इसको लेकर रिक्शा टेंपो से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कोरोनावायरस से बचाव को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबध है।उसे लेकर सरकार के निर्देशानुसार अब सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लहेरियासराय पुलिस चार लोगों को लोहिया चौक से बिना मास्क के घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए लोगों में एपीएम थाना क्षेत्र के बलहां निवासी अमिरी यादव के पुत्र पिंटू यादव कुशेश्वरस्थान के पंचू चौपाल के पुत्र विद्यानंद चौपाल बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल निवासी पुकार पासवान के पुत्र राजू पासवान एवं बरहेता गांव के मोहम्मद मुस्लिम के पुत्र मोहम्मद दुलारे शामिल हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …