डेस्क : फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस ख़बर के फैलते ही बॉलीवुड समेत पूरा देश सदमे में है. पुलिस मौके पर पहुंची है और नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है. फिलहाल उनकी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है. अभिनेता की आत्महत्या की खबर सबसे पहले पुलिस को उनके नौकर ने फोन पर दी. 34 वर्षीय अभिनेता बॉलीवुड के चर्चित युवा अभिनेताओं में शुमार किए जाते थे.

उनके निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनकी अचानक निधन पर दुख प्रकट कर रहे हैं. लोग इस बात पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे.

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में फिल्म ‘काय पो चे’ से बॉलीवुड में इंट्री की थी. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींच ली थी. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !