Breaking News

राजेश्वर राणा एंड टीम ने विश्व रक्तदान दिवस पर किया रक्तदान

दरभंगा : विश्व रक्तदान दिवस पर छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष आसिफ कमाल के नेतृत्व में डीएमसीएच हॉस्पिटल जाकर 20 छात्र जदयू के साथियों अपना रक्तदान किया अध्यक्ष आसिफ कमाल ने कहा आगे भी लगातार ब्लड की आवश्यकता होने पर छात्र जदयू के साथी अपना रक्तदान करने के लिए सदैव तैयार है और लगातार गरीब असहाय जिनको ब्लड की आवश्यकता पड़ती है उनके लिए छात्र जदयू लगातार कई वर्षों से अपना रक्तदान करके जान बचा चुके हैं और आगामी दिनों में छात्र जदयू हर कॉलेज के पास रक्तदान शिविर लगाकर छात्र छात्राओं आम जनमानस को रक्तदान करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएंगे वही छात्र जदयू साथियों द्वारा रक्तदान करने पर वहीं मौजूद डीएमसीएच के अधीक्षक राज रंजन प्रसाद ने हर्ष व्यक्त किया और कहा मैं छात्र जदयू के आए हुए तमाम साथियों को बधाई देता हूं रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है रक्तदान कर दूसरों की जान बचाई जा सकती है।

प्रदेश संगठन सचिव युवा जदयू राजेश्वर राणा ने अपने साथियों के साथ रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान करना ही मानवता की सच्ची सेवा है और आगे भी जन जागरूकता अभियान चलाएंगे रक्तदान करने के बाद सभी साथी विकास कुमार, गौरव चौधरी मो० मोजम्मिल रजा आकाश वर्मा सफी अहमद, पुरुषोत्तम चौधरी विकास कुमार साहूअमितेश कुमार रितेश गुप्ता ने अपना सर्टिफिकेट लिया।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …