पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : कोविड-19 महामारी में पिछले तीन माह से पढ़ाई से वंचित छात्रों की परेशानी को बहुत हद तक कम करने के लिए इन्वेंटर्स एडुकेयर ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के छात्रों के लिए इन्वेंटर्स एडुकेयर एप आज लांच किया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इन्वेंटर्स ऑफिस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इन्वेंटर्स के फाउंडर फैकल्टी राजेश रंजन ने बताया कि पहली बार बिहार के छात्रों के हित में यह एप लांच किया गया है, जिसका लाभ सभी इच्छुक छात्रों को मिलेेगा, साथ ही उन्हें अपनी सारी जिज्ञासा शांत करने में मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्रैश कोर्स की शुरूआत 15 जून से एवं एक वर्षीय व दो वर्षीय कोर्स की शुरूआत 18 जून से प्रारंभ होगी। लाॅकडाउन में फंसे प्रदेश से बाहर के छात्रों के साथ साथ अभिभावकों की मनोदशा से उन्हें काफी पीड़ा हुई, जिसके प्रतिफल के रूप में हम सब ने यह ठान लिया कि अब बिहार के छात्रों के लिए कुछ अलग करने की जरूरत है। ऐसे में अपना एडुकेयर एप लांच करना आवश्यक है।

मालूम हो कि इन्वेंटर्स एडुकेयर एवं इन्वंेटर्स जीनोम की स्थापना 1 जून को हुई। स्थापना शिक्षकों के ऐसे समूह के द्वारा की गयी जो शहर के एक संस्थान में पिछले 6-8 सालों से छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करवा रहे थे। स्थापना का एक मात्र उद्देश्य है कि जब पढ़ने वाले अधिकतर छात्र बिहार से, पढ़ाने वाले अधिकतर शिक्षक बिहार से हैं तो क्यों न उन दोनों के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार किया जाए जो केवल और केवल स्टूडेंट्स की पढ़ाई को प्राथमिकता दे। आज इस महामारी के दौरान कोटा में पढ़ रहे छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो हमें लगा कि छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराया जाये।

इन्वेंटर्स एडुकेयर का मोबाइल एप बाकी एप से बिलकुल अलग है। इसमें रिर्काडेस लेक्चर के साथ-साथ लाइव क्लास की भी सुविधा है। छात्र टीचर नोट्स ,टेस्ट्स एवं असाइनमेंट्स का लाभ एक ही एप के माध्यम से उठा सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस संकट के दौरान स्टुडेंट को घर में रहते हुए एप के माध्यम से इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने में कोई परेशानी नहीं होगी। हमारी पूरी टीम स्टूडेंट्स के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी में लगे छात्रों के बीच एमभीएस, एमआरएस, पीकेपी, पीआरआर, सीवीके, सीपीकेआर, सीएसकेभी, बीकेके, पीएसएम, पीएटी, सीडीडी काफी लोकप्रिय नाम हैं और आज हमें यह गर्व है कि हमारी टीम में उपरोक्त सभी नाम शामिल हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !