Breaking News

आरक्षण को लेकर सर्वदलीय प्रदर्शन, 9वीं सूची में शामिल करने की मांग

पटना/फतुहा : सुप्रीम कोर्ट की टिपप्णी के बाद सभी पार्टी के sc/st कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। फतुहा में राजद के दलित प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव संजय पासवान की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलायी गई ।

इनलोगों की माँग थी आरक्षण को 9वीं सूची में शामिल किया जाये और आरक्षण के साथ छेड़छाड़ ना किया जाये। आरक्षण हमारा मौलिक अधिकार है। अगर इसके साथ छेड़छाड़ हुई तो आने वाले समय में प्रर्दशन और तेज होगा।

इस बैठक में लोजपा के दलित सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान ,जदयू के लालबाबु पासवान ,भाजपा से कुंवर विजय मौजूद थे। आप को बताते चलें कि हाल ही में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने आरक्षण पर तलख टिपप्णी की थी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …