डेस्क : बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर आ रही है. एसएसपी बाबू राम के सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. दरभंगा के एसएसपी बाबूराम के गार्ड चिंटू पासवान ने आत्महत्या की इस घटना को एसएसपी के आवास पर ही अंजाम दिया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह अचानक से एसएसपी के आवास परिसर में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. जैसे ही एसएसपी आवास में गोली की आवाज सुनाई दी, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.सभी दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि वहां एसएसपी का गार्ड चिंटू पासवान गिरा पड़ा है.

बताया जाता है कि चिंटू ने अपनी गर्दन में इंसास राइफल से तीन गोली मारी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई.
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री विपुल सिंह नगर थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई नेता सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुँच गए.
मृत सिपाही की पहचान चिंटू कुमार पासवान के रूप में की गयी है. वह अरवल जिले के करफी थाना अंतर्गत माली गांव का निवासी था. घटना की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. बताया जाता है कि चिंटू ने अपनी गर्दन में तीन गोलियां मारी है.
डीएमसीएच परिसर में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री विपुल सिंह, नगर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा, पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई नेता सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं. जवान ने किस कारण से खुदकुशील की है, स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं, घटना को लेकर सिपाहियों में आक्रोश है.

बताया जाता है कि चिंटू कुमार पासवान की शादी लॉकडाउन के दौरान होनेवाली थी. लेकिन, लॉकडाउन के कारण शादी की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया. उसके बाद शादी की नयी तारीख तय की गयी थी. सिपाही चिंटू कुमार पासवान की शादी अब 24 जून को होनी तय थी.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तिलक और शादी में शामिल होने के लिए चिंटू पासवान ने छुट्टी के लिए आवेदन दी थी जिसे अब तक स्वीकृति नहीं दी गई. हालांकि यह पूरा मामला जांच का विषय है. वहीं कुछ पुलिसकर्मी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो ऐसी बातें आपस में कर रहे थें. लेकिन खुलकर मीडिया के सामने यह बातें बोलने से बचते दिखे.

बड़ा सवाल यह है कि जिसकी तिलक और शादी चंद दिनों में होने वाली थी वह मंगलवार को ड्यूटी पर कैसे था ? सिपाही चिंटू पासवान की मौत अपने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ जाती है जिसका जवाब जांच के बाद ही मिलने की उम्मीद है. फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. उसने क्यों आत्म-हत्या की इसको लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी है.
वहीं बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री विपुल सिंह ने एक कमिटी गठित करने की मांग की है जो सिपाहियों के समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहे और फिर से आगे कभी भी पुलिस के साथ ऐसी वारदातें नहीं हो सके या आगे कभी भी किसी सिपाही को आत्महत्या करने की नौबत नहीं आये.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !