Breaking News

रिकवरी रेट बढ़कर 61.10, 476 नए केस, अब तक 14 हजार 91 कोरोना संक्रमित

(राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो) प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की ठीक होने की रिकवरी दर बढ़कर 61.10 हो गई है। अब तक 14091 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में से 8610 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। 417 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब कुल एक्टिव केस 5064 बचे हैं। सोमवार को 476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में किसी अन्य राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा 30 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक आए हैं। यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी है।

1455 श्रमिकों में मिले संक्रमण के लक्षणआशा बहुएं अब तक 16 लाख 86 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों की ट्रैकिंग कर चुकी हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में 1455 श्रमिकों में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। इनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।श्री प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पूल टेस्टिंग के तहत 5-5 पूल वाले 1237 पूल लिए गए हैं। इनमें 201 पूल में पॉजिटिव नमूने पाए गए। 10-10 नमूने वाले 98 पूल लिए गए। इनमें 20 पूल में पॉजिटिव नमूने पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 13 हजार 388 टेस्टिंग हुई हैं।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …