Breaking News

बिना राशनकार्ड वालों के बीच मरची पंचायत में फतुहा विधायक ने बांटा खाद्यान्न

पटना/ फतुहा (श्रवण राज) : फतुहा विधायक डॉ रामानन्द यादव ने पटना सदर प्रखंड के पंचायत-मरची के ग्राम- मरची रविदास टोला, अलीचक, देवाराम के चक में गरीब, असहाय एवं जिनके पास राशन कार्ड नही है उन लोगों को राशन वितरण किया गया |

साथ ही सोनावा पंचायत के ग्राम ज्ञानचक-जीवनचक में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विकास कार्यो के लिए स्थल निरीक्षण भी किये एवं आम लोगों की समस्या को भी सुना गया और उसके निवारण हेतु सबंधित पदाधिकारी निर्देश भी दिया गया | साथ ही उनके द्वारा सोशलडिस्टन्सिंग का पालन भी किया गया |

वहां के ग्रामीणों से अपील की अपने घरो में रहे और सोशल डिस्टेन्सिंग एवं लॉकडाउन का पालन करें | घर से जरूरी काम हो तभी बाहर निकले | सब्जी या राशन लाने के समय मास्क जरूर पहने | जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण कम हो, वहीं सोमवार को विधायक जी ने तीन लिंक पथ का शिलान्यास भी किया था, चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टी के नेता अपने क्षेत्र में जनता को लुभाने में जुट गये हैं।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …