Breaking News

ललन मर्डर :: शराब मामले में वर्चस्व को लेकर हुई हत्या, एक को भेजा जेल छापेमारी जारी

दरभंगा : ललन यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटनास्थल से बरामद की गई बाइक दोनार चौक के रहने वाले स्वर्गीय लक्ष्मी महतो के पुत्र धनराज को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं तीन अन्य आरोपी को पुलिस पूछताछ भी की है। गंज निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र लालू यादव और भैरोपट्टी निवासी सुशील यादव के पुत्र अरुण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया है।

दरभंगा पुलिस हत्या मामले में मस्तान सिंह के पुत्र लोहा सिंह नथुनी महतो के पुत्र बाबू साहेब अजय महतो के पुत्र रोशन पूर्वे और रघुनाथ यादव के पुत्र कैलाश यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ललन हत्या शराब कारोबार जो वर्चस्व की लड़ाई के लिए किया गया है। थाना अध्यक्ष शशिकांत सिंह ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेजा गया है वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ज्ञात हो कि 1 अगस्त को म्यूजियम गुमटी के पास रेलवे लाइन पर लल्लन यादव को सीने में गोली मारकर हत्या लाश फेंका हुआ बरामद हुआ था।

ललन का था आपराधिक इतिहास, कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटा था

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गंज निवासी सुखरु यादव का बेटा मृतक ललन यादव के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के मामले सहित 5 मामले दर्ज हैं। जिनमें मुख्य रूप से सदर थाना में कांड संख्या व 154/11, विवि थाना में व 184/14 व व 186/14 व बहादुरपुर थाना में कांड संख्या व 133/16 दर्ज है।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *