Breaking News

प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर का किया उद्घाटन, टेलिमेडिसिन सेंटर का भी शुभारंभ

दरभंगा : बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा जिला स्कूल के परीक्षा भवन के दूसरे तल पर नवस्थापित टेली मेडिसिन सेन्टर का शुभारंभ स्वंय कोविड-19 के तीन मरीजों के साथ वार्त्ता कर किया गया।

कोविड-19 के होम क्वारंटाइन मरीज सत्येन्द्र एवं नीरज ने बताया कि कोरोना की जाँच में वे पॉजिटिव आए हैं तथा होम क्वारंटाइन में है। उनकी तबीयत ठीक है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उन्हें दवा का किट्स दिया गया है तथा स्वास्थ्य कर्मी भी हाल-चाल पुछने आते रहते हैं।

प्रधान सचिव ने पूछा कि घर में और भी कोई पॉजिटिव हैं, तो नीरज ने बताया कि उनके पिताजी भी पॉजिटिव हैं, लेकिन उनकी भी तबीयत ठीक है और वे भी होम क्वारंटाइन में हैं।

इसके उपरांत परीक्षा भवन के ही तीसरे तल पर नवस्थापित 100 बेड वाला डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर के 02 आइसोलेशन वार्ड का उद्घाटन क्रमशः फीता काटकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत एवं दरभंगा प्रमण्डलीय आयुक्त मयंक वड़वरे के करकमलों से किया गया।

उद्घाटन के उपरांत प्रधान सचिव ने हेल्थ सेन्टर में लगाये गए बेड, ऑक्सीजन सिलिण्डर का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने बताया कि दोनों आइसोलेशन वार्ड में कुल 100 बेड लगाये गए हैं।

जिनमें प्रत्येक बेड के साथ ऑक्सीजन सिलिण्डर की सुविधा दी गई है। यहाँ कोरोना मरीज को सारी सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., सहायक समाहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा सहित तमाम संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *