दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, द्वारा कोरोना के रोकथाम को लेकर ऑनलाईन बैठक की गयी। उन्होंने जिलावार सभी जिलाधिकारी से उनके जिले में कोविड-19 के लिए इलाज की व्यवस्था, आरटी-पीसीआर, ट्रूनेट एवं एंटीजन टेस्ट के लिए सैम्पल कलेक्शन की व्यवस्था, बेडों की संख्या एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के संबंध में बिंदुवार जानकारी प्राप्त की।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
उन्होंने सभी जिलाधिकारी को अपने अपने जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए बनाये गए सभी कोविड हेल्थ सेंटर पर बेड की संख्या बढ़ाने तथा जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

दरभंगा जिला के संबंध में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि दरभंगा जिले में वर्तमान में 1216 बेड उपलब्ध हैं, और 400 बेड बढ़ाया जा रहा है। अभी तक 27000 लोगों के सैंपल कलेक्शन कोविड-19 का टेस्ट कराया गया है।

प्रतिदिन 1500 से 1600 लोगों का सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है तथा जांच कराई जा रही है, इसमें भी वृद्धि की जाएगी। ऑनलाईन बैठक में सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डी.पी.एम (हेल्थ)श्री विशाल कुमार सिंह उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !