दरभंगा : साइकिल गर्ल ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. जिस ज्योति पासवान ने कोरोना काल में साइकिल की यात्रा कर देश दुनिया में सुर्खियां बटोरी अब उसी के पिता मोहन पासवान ने एक एफआईआर दर्ज करवाकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. यह एफआईआर एक निर्माता निर्देशक के खिलाफ दलित उत्पीड़न के तहत दर्ज कराई गई है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल गर्ल ज्योति को लेकर बनने वाली फिल्म के मुद्दे पर मोहन पासवान ने अब दलित उत्पीड़न के तहत एक निर्माता निर्देशक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. साइकिल गर्ल ज्योति के पिता मोहन पासवान ने आरोप लगाया है कि निर्देशक शाइन कृष्णा और उनके साथी सजीथ नांबियार ने मिलकर उनके के साथ धोखाधड़ी की. मोहन पासवान की तरफ से दरभंगा के कमतौल थाने में इन दोनों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की धारा के तहत केस दर्ज कराया गया है.

मोहन पासवान ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह दोनों 26 जून को उनसे मिलने आए थे और उन्हें गुमराह करते हुए अपने साथ फिल्म करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन करा लिया. आपको याद दिला दें कि मोहन पासवान ने सबसे पहले फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ था इसके बावजूद उन्होंने 26 जून को नए प्रोडक्शन हाउस के साथ कांटेक्ट साइन कर लिया. जिसे लेकर उस वक्त भी विवाद खड़ा हुआ था. ज्योति के पिता ने विनोद कापड़ी से साइनिंग अमाउंट भी लिया था. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने करार तोड़ते हुए निर्देशक शाइन कृष्णा के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था. अब इसके बाद उन्होंने शाइन कृष्णा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
गौरतलब है कि लॉकडाउन में दरभंगा की रहने वाली 15 वर्षीय ज्योति ने अपने घायल पिता को साइकिल पर बैठा कर गुरुग्राम, हरियाणा से 8 दिनों में दरभंगा तक 1200 किलोमीटर का सफर तय किया था.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !