Breaking News

बिहार :: श्यामा माई मंदिर में नवाह यज्ञ 19 नवंबर से, तैयारी अंतिम चरण में

picsart_11-16-11-13-25-361x267-361x267दरभंगा : श्यामा मंदिर में 19 से 28 नवंबर तक नवाह यज्ञ का आयोजन होगा जिसकी तैयारी अब अंतिम चरण में है. नवाह में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर एक प्रवेश द्वार तथा दो निकासी द्वार की व्यवस्था की गयी है. प्रवेश हेतु पश्चिम दिशा का द्वार तय किया गया है. निकासी के लिए अन्नपूर्णा मंदिर से उत्तर तथा तारा मंदिर के सामने पूरब के गेट का उपयोग होगा. विवि थाना के निकट दक्षिणी द्वार प्रमुख लोगों के आने-जाने के उपयोग के लिए निर्धारित किया गया है.

वीआइपी द्वार पर डीएफएम भी लगाया जायेगा. वहीं पार्किंग को लेकर तारा मंदिर के दक्षिण दीवार से सटे जगह को वैरिकेडिंग कराया जा रहा है. साथ ही सर्वे कार्यालय के खाली परिसर का उपयोग भी किया जा सकता है. संभावना यह भी जतायी जा रही है कि पार्किंग को लेकर राज परिसर में चल रहे डिजनी लैंड मेला को समय पूर्व खाली करने का नोटिस प्रशासन की ओर से दिया जा सकता है.

img-20161107-wa0019-320x182न्यास समिति के प्रबंधक डॉ चौधरी हेमचंद्र राय ने कहा कि नवाह को ले जिला प्रशासन से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस व स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा. नियंत्रण कक्ष के साथ दर्शन को लेकर पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की जायेगी. नवाह के लिए 21 सदस्यीय संचालन समिति बनायी गयी है.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …