Breaking News

स्कूल-कोचिंग खुलेंगे 6 अगस्त से कक्षा 9-10 तो 15 अगस्त से कक्षा 1-8, बिहार अनलॉक 5 का नया गाइडलाइन

पटना : बिहार में अनलॉक-5 में स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी गई है. कोरोना से मिली राहत को देखते हुए सरकार ने अनलॉक-5 में लोगों को ज्यादा रियायत दी है. सरकार ने स्कूल खोलने के साथ-साथ कोचिंग खोलने को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया है. बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कई अन्य बड़े निर्णय भी लिए गए हैं.

CM Nitish Kumar

बीते दिन ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना समेत सूबे के अन्य जिलों में का कोरोना गाइडलाइन का जायजा लिया था. सीएम के दौरे के बाद बिहार में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई है. जिसमें अनलॉक-5 की गाइडलाइन तैयार की गई है.

advertisement

अनलॉक-5 में सरकार ने स्कूलों को खोलने का आदेश दे दिया है. बताया जा रहा है कि 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया है. 6 अगस्त से 9वीं और 10वीं के स्कूल खोले जाएंगे. पहली से आठवीं तक के स्कूल 15 अगस्त से खोले जाएंगे. फिलहाल स्कूलों में केवल 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति होगी.

Advertisement
Polytechnic Guru

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *