सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECE) द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (ITICAT) 2021 आज रविवार 05 सितंबर को 3:30 बजे अपराह्न से 05:45 बजे अपराह्न तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होगी जिसको लेकर दरभंगा जिला के नगर क्षेत्र में स्थित कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दरभंगा जिलाधिकारी के आदेश पर अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी की अध्यक्षता में दरभंगा समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में उक्त परीक्षा से संबंधित बैठक शनिवार को आयोजित की गई।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया कि हर हाल में प्रवेश परीक्षा स्वच्छ,शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराया जाना है। सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑब्ज़र्वर, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को कुल 10 जोन में बांटा गया है और जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।


बैठक में बताया गया कि इस परीक्षा में जूता पहन कर नहीं आना है साथ ही बिना मास्क के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी कलम के सिवाय कोई भी सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षार्थी के पास मोबाइल, ब्लूटूथ या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने की अनुमति नहीं है।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !