Breaking News

बिहार :: माँ श्यामा मंदिर कैंपस में दो मिठाई दुकानदारों में मारपीट, दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

picsart_11-20-05-50-36दरभंगा : प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर के कैंपस में स्थित मिठाई दुकानदार पर ग्राहकों को अपने दुकान से मिष्ठान खरीदने को लेकर 2 दुकानदारों में झड़प हो गई साथ ही साथ दुकानदारों ने एक महिला के साथ बदतमीजी भी की. मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया.

गौरतलब है कि विगत शनिवार से श्यामा माई मंदिर में श्यामा नामधुन संकीर्तन सह नवाह यज्ञ का आयोजन हो रहा है. ऐसे में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ श्यामा माई मंदिर में देखी जाती है और भगवती को प्रसाद चढ़ाने हेतु श्रद्धालु मंदिर के द्वार पर स्थित मिठाई दुकानदारों से मिष्ठान की खरीदारी करते है. जिसको लेकर पूर्व में भी दुकानदारों में काफी झड़प कई बार हो चुकी है. रविवार को भी अन्य दिनों की तुलना में काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे प्रसाद हेतु मिष्ठान लेने के लिए ग्राहकों को अपनी ओर आवाज देकर दुकानदार बुलाते हैं. एक महिला के 2 दुकानदारों में से किसी एक में मिष्ठान खरीदने को लेकर दोनों दुकानदार आपस में भीड़ गये और दोनों में मारपीट होने लगी. जिसकी सूचना विश्वविद्यालय थाना को मिलते ही पुलिस पहुँची और दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …