Breaking News

रांची: झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आज पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर झारखण्ड विधानसभा में चर्चा

 

img-20161122-wa0000
रांची: झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आज पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव, संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय, नेता विपक्ष हेमंत सोरेन, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, विधायक सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, बीजेपी विधायक अनंत ओझा, निरसा के मासस विधायक अरूप चटर्जी, जेमेएम् विधायक कुणाल षाड़ंगी, जेवीएम विधायक प्रदीप यादव आदि नेताओं से सत्र के दौरान मुलाक़ात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमे मांग किया गया कि अन्य राज्यों की तरह झारखण्ड में भी पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करे सरकार। नेताद्वय ने सन्गठन को ये आश्वस्त किया कि वे इस मामले को सदन में जरूर उठाएंगे। देश में पत्रकारों पर हमले बढे हैं कई चुनौतीयों के साथ शहरी और आंचलिक पत्रकार काम कर रहे है। झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ हसन, प्रदेश सचिव सुरेंद्र सोरेन, प्रदेश संयुक्त सचिव अरविंद प्रताप, निलय सिंह, प्रभात रंजन एवं दुमका से आये पत्रकारों के प्रतिनिध मंडल ने उपरोक्त नेताद्वय से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …