Breaking News

बिहार :: शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने की कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग

picsart_11-23-02-03-26-300x200पटना : शिक्षा मंत्री और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मंगलवार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की है. उन्होंने विधानसभा में आयोजित बाल संसद के दौरान कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह जनमानस की मांग है कि बिहार के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने वाले राज्य के विभूति कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देकर सम्मानित किया जाये.

बता दें कि विधानसभा भवन में मंगलवार को आयोजित बाल संसद के दौरान बच्चों ने राजनेताओं और विधानसभा सदस्यों के अलावा मंत्रियों से विधानसभा और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर अनेक सवाल पूछे. बच्चों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई सवाल करते हुए सरकारी स्कूलों मे निजी स्कूलों की तरह शिक्षा देने की मांग भी की.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …