पटना : शिक्षा मंत्री और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मंगलवार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की है. उन्होंने विधानसभा में आयोजित बाल संसद के दौरान कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह जनमानस की मांग है कि बिहार के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने वाले राज्य के विभूति कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देकर सम्मानित किया जाये.
बता दें कि विधानसभा भवन में मंगलवार को आयोजित बाल संसद के दौरान बच्चों ने राजनेताओं और विधानसभा सदस्यों के अलावा मंत्रियों से विधानसभा और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर अनेक सवाल पूछे. बच्चों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई सवाल करते हुए सरकारी स्कूलों मे निजी स्कूलों की तरह शिक्षा देने की मांग भी की.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !