Breaking News

न्याय मार्च :: पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराए सरकार, दरभंगा में पत्रकारों ने काला पट्टी बांधकर बेनीपट्टी के पत्रकार अविनाश की हत्या के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

विजय कुमार भारती की स्पेशल रिपोर्ट : आज जहां पूरा देश में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जा रहा था तो वहीं दरभंगा जिला के तमाम पत्रकार मधुबनी जिला अंतर्गत बेनीपट्टी के पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश की हत्या के खिलाफ मंगलवार को हाथ में काला पट्टी बांधकर कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी पत्रकार धरना स्थल से आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमंडल दरभंगा होते हुए लहेरियासराय टावर चौक पहुंचें जहां पत्रकारों ने एक सुर में पत्रकार बुद्धिनाथ झा की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा एवं उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग राज्य सरकार से करते हुए दोषी हत्यारों को फांसी की सजा की मांग रखी और पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी मांग भी रखा गया।

इस कार्यक्रम में दरभंगा जिला के तमाम पत्रकार के साथ विवेकानंद सिंह ईटीवी, देवेंद्र कुमार ठाकुर नव बिहार टाइम्स, विजय कुमार सिन्हा स्वर्णिम टाइम्स, राजू सिंह दरभंगा न्यूज़ 27 लाइव, इम्तियाज अहमद PNI, इरफान अहमद उर्दू दैनिक, संजय मिश्रा अयाची टाइम्स, अफजल खान सिटीजन आवाज, संजय सिंह सिटीजन बिरौल, विनय ठाकुर हिंदुस्तान, दिलीप कुमार झा, अभय राज बिहार न्यूज़, नीरज कुमार राय N.D.T.N,

राहुल कुमार गुप्ता दैनिक भास्कर, अफताब अलम द लाइव इंडिया, रमेश कुमार साहू फास्ट इंडिया न्यूज़, कौशल झा दरभंगा लाइव, अविनाश सिंह K.B.C.N, अविनाश कुमार दरभंगा न्यूज़ 24 लाइव, मुसारिफ अहमद इंडिया 24 टाइम, सत्वत अब्बास डेमोक्रेटिक न्यूज़, रवि शंकर कुमार झा एबी न्यूज़, लालबाबू वॉइस ऑफ दरभंगा, विकास कुमार दैनिक भारत, रमन कुमार दास CTV मिथिला, मोहम्मद मिन्नुतुल्लाह मिथिला live24, धीरेंद्र मिश्रा हिंदुस्तान, इंद्रभूषण चौधरी एचबीएन न्यूज़ चिंटू चौधरी, राहुल महतो सत्य तक न्यूज़,

त्रिपुरारी झा खबर का असर, मोहम्मद अब्दुल कलाम उर्फ गुड्डू राज प्रातः किरण, एमडी जावेद अनवर हिन्द न्यूज24, प्रभात रंजन सन्मार्ग, प्रियांशु कुमार दरभंगा जिला, विवेक मुस्कान दरभंगा जिला,एमएच खान Dtv भारत, सुमित झा R9 भारत समेत कई पत्रकार उपस्थित थे।

Advertisement

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *