Breaking News

14 मई के राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

दरभंगा, विजय भारती :- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय कक्ष में 14 मई 2022 (शनिवार) को होने वाले दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें ग्राम कचहरी के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ग्राम कचहरी के एक महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर हैं।
श्री आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत सारे ऐसे अपराध हैं, जो केवल ग्राम कचहरी के माध्यम से समाधान किया जा सकता है।
उन्होंने कहा है कि 14 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कर विवादों का निपटारा दोनों पक्षों के आपसी सहमति से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के माध्यम से मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा, जिसमें जो जहां से संबंधित मामले होंगे वहां से कॉउंसलिंग करा सकते हैं। जिसमें बैंक के माध्यम से स्थानीय अदालत जहाँ केश दर्ज हो या ग्राम कचहरी के माध्यम से काउंसलिंग कराया जा सकता है। लंबित मामलों का निष्पादन जल्द राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है। जिसकी सफलता के लिए बैठकों की तैयारी चल रही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …