Breaking News

जालंधर:: बैंकों से कैश निकालने की लिमिट खत्म, आर.बी.आई।

images

जालंधर:(राजीव धम्मि/गगनदीप सिंग सिप्पी): आरबीआई ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए बैंकों से कैश निकालने की लिमिट खत्म कर दी। अब 29 नवंबर से कैश निकालने की कोई लिमिट नहीं होगा। अभी तक यह लिमिट 24 हजार रुपए तक सीमित थी। सरकार ने नोटबंदी की घोषणा के बाद बैंकों से सीमित कैश निकालने की अनुमति दी थी। अब हालात कुछ सामान्य होने के बाद पब्लिक को राहत देने के उद्देश्य से यह ऐलान किया गया है। आरबीआई ने बैंकों को जारी किए दिशानिर्देश आरबीआई ने इस संबंध में पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर सहित सभी बैंकों के चेयरमैन, एमडी, सीईओ को दिशानिर्देश जारी किए। आरबीआई के मुताबिक देखने में आ रहा था कि अकाउंट्स से विदड्राल की मौजूदा लिमिट्स को देखते हुए कुछ डिपॉजिटर्स अपना पैसा अकाउंट्स में जमा करने में संकोच कर रहे थे। अब बैंकों से पैसा निकालने की लिमिट खत्म आरबीआई ने कहा कि करंसी नोटों का एक्टिव सर्कुलेशन बढ़ने के बाद ये फैसले लिए गए हैं। इसके तहत 29 नवंबर से बैंक अकाउंट्स से पैसा निकालने के लिए कोई लिमिट नहीं होगी। ऐसे विदड्राल के लिए बैंकों को 500 और 2000 रुपए के नए नोट उपलब्ध करा दिए गए हैं। आरबीआई ने दीं ये राहत बैंक अकाउंट्स से 29 नवंबर से कैश निकालने की लिमिट खत्म।कैश में 500 और 2000 रुपए के नए नोट ही मिलेंगे, जो बैंकोंं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपलब्ध कराए जाएंगे।अभी तक एक सप्ताह में 24 हजार रुपए कैश निकालने की छूट थी।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …