Breaking News

उप निदेशक सह डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद ने संभाला पदभार, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता को दी गई भावभीनी विदाई

दरभंगा : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता की विदाई समारोह आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि नागेंद्र कुमार गुप्ता जी अच्छा वक्ता,कलाकार एवं मानवीय संवेदना के रूप में इनमें सारे गुण संपन्न हैं। उन्होंने कहा कि हम भी क्षेत्र में काम किया, लेकिन इन्होंने बड़ी तत्परता के साथ काम किया,सूचनाओं का संप्रेषण और क्रियान्वयन और जो भी सरकार की योजना चलाई जा रही है, उन सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भी इन्होंने लीडरशिप की भूमिका निभाई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि समाचार पत्र जनता की समस्या प्रेस कतरन के माध्यम से हम तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम लोगों को कभी इन्होंने कमी नहीं खलने दी। इनके द्वारा एक उपन्यास लिखा गया है,जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छाई है तो उन्हें एक दिशा देने की जरूरत है तभी बेहतर समाज होगा,यह जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

कार्यक्रम का संचालन दरभंगा के श्रम अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा किया गया। संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्य में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए दरभंगा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भी प्रशंसा की तथा जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन की काफी प्रशंसा की।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पाग,चादर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर संयुक्त निदेशक जन संपर्क और वर्तमान उप निदेशक जन-संपर्क पदाधिकारी को सम्मानित किया। अपर समाहर्त्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन,सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ.रश्मि वर्मा ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और सरलता के साथ अपने दायित्व का स-समय पालन करने वाले पदाधिकारी हैं।

इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों ने भी उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर वर्तमान उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद को पाग,चादर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर तथा माला पहना कर संयुक्त निदेशक जन-संपर्क को भाव-भीनी विदाई दी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …