डेस्क। जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव रंजन देव द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष -सह-जिला सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में मार्च माह में दरभंगा के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में विभिन्न विषयों पर विधिक जागरूकता किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 03 मार्च 2024 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से हायाघाट प्रखण्ड के सिधौली पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विष्णुकान्त चौधरी एवं पारा विधिक स्वयं सेवक अमृता कुमारी द्वारा नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं नशीली दवाओं के खतरे के उन्मूलन के शिकार लोगों को कानूनी सेवाएं) योजना – 2015 के बारे में, नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएँ) योजना – 2016 के बारे में, गोद लेने की प्रक्रिया एवं नियम के बारे में, तेजाब हमले के दौरान पीड़ित व्यक्ति का उपचार एवं बिहार पीड़ित मुआवजा नियमावली 2014 के बारे में, दिव्यांग व्यक्तियों का अधिकार अधिनियम, 2016 के बारे में, लोक अदालत एवं ए.डी.आर तंत्र के बारे में तथा 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !