Breaking News

अनिल सिंह समेत 3 की हत्या मामले में 2 लाख का इनामी अंगद सिंह गिरफ्तार, झारखंड के रांची से दरभंगा पुलिस ने उठाया

दरभंगा। बहेड़ी थानान्तर्गत ग्राम निमेठी के पास मुख्य सड़क पर मृतक 1. अनिल सिंह 2. मनीष सिंह एवं 3. मुन्ना सिंह की हत्या टाटा सफारी गाडी को घेर कर दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोली मारकर कर दिया गया था, जिस संबंध में बहेड़ी थाना कांड सं0-219/23 दि०-23.06.2023 धारा-302/34 भा०द० वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।

अनुसंधान क्रम में उक्त तिहरे हत्याकांड का सरगना एवं जिला का टॉप-10 अपराधी का संलिप्तता पाया गया तथा यह अपराधी फरार चल रहा था। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के द्वारा इस कुख्यात एवं दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं सूचना देकर गिरफतारी में सहयोग करने वाले नागरिक को राशि-02 लाख पुरस्कार घोषित किया गया है। इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी हेतु जिला स्तर पर भी विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम के द्वारा तकनीकि अनुसंधान के आधार पर ज्ञात किया गया कि वांछित अपराधी अंगद सिंह वर्तमान में झारखण्ड राज्य के रांची शहर, थाना जगन्नाथपुर स्थित लतमा हेसाद, डॉन बॉस्को स्कूल के पास गुप्त स्थान पर छुप कर रह रहा है। सूचना पर विशेष टीम के द्वारा राँची शहर से कुख्यात अपराधी अंगद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …