
दरभंगा : पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा दिये गए फॉर्मूले 100-75-30-20-0 पर आधारित 5 प्रणों को लेकर लहेरियासराय थाना में आयोजित पुलिस सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिला क्षेत्र के डीआईजी बाबू राम, विशिष्ट अतिथि के रूप में दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी और नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने हिस्सा लिया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मिथिला क्षेत्र के डी.आई.जी बाबू राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा नई व्यवस्था के तहत अब जब कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने पर पहुंचती है तो हर हाल में 20 से 30 मिनट में एफआईआर दर्ज कर संबंधित शिकायतकर्ता प्राथमिकी दर्ज करने वाले को पर्ची देनी होगी।
मौके पर डी.आई.जी बाबू राम के द्वारा पुलिस कर्मियों को सेवा की शपथ दिलाई गई। पुलिस पदाधिकारियों,कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव/मोहल्ला स्तर पर पहुंचकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है। अगर आपने पहले से ग्रुप बनाया हुआ है तो उस ग्रुप में और भी कई लोगों को जोड़ना है। उन्होंने कहा 16 से 18 वर्ष तक और 25 से 26 तक के युवाओं को भी ग्रुप में जोड़ना है।
प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला स्तर पर सर्वे करनी है कि किस मोहल्ले व वार्ड में कौन-कौन से लोग रहते हैं इसकी जानकारी लेनी है। हर आदमी अपने-अपने स्तर से पुलिस की मदद कर सकते हैं,पुलिस को पब्लिक तब जान पाएगी जब पुलिस पब्लिक के पास जाएगी। संवेदनशील स्थलों का चयन कर एवं सूची बनाकर इन सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। मौके पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !