Breaking News

लालू यादव का 77वां जन्मदिन, 77 पाउंड का काटा केक

 

डेस्क। आरजेडी पार्टी लालू प्रसाद के 77वें जन्मदिन को समारोहपूर्वक मना रही है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में लालू के जन्मदिन को लेकर भव्य तैयारी की गई है। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास और आरजेडी दफ्तर के बाहर जन्मदिन को लेकर बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता और पार्टी के नेता केक और मिठाई लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। गठबंधन के नेता भी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

Advertisement

 

इस मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता 77 पाउंड का केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे, जहां लालू प्रसाद ने पत्नी राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 77वें जन्मदिन पर 77 पाउंड का केक काटा और कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से केक खिलाया। एक कार्यकर्ता तो 77 किलो का लड्डू लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

 

राज्य के हर जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय पर लालू प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इससे पहले लालू प्रसाद ने देर रात अपने परिवार के लोगों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …