Breaking News

दरभंगा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकद जेवरात समेत जरूरी कागजातों की चोरी

 

 

दरभंगा। शहर के सदर थाना इलाके में बेखौफ चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर बेडरूम में घुसकर आलमारी में रखे 15 हजार रुपए नकद, कान में का सोने का टॉप्स व जमीन संबंधी कागजात और बैंक पासबुक चेकबुक सहित अन्य कागजात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

 

Advertisement

सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ मुख्य सड़क किनारे वासुदेवपुर सुंदरवन महारानी पोखर रानीपुर मोहल्ले निवासी वीणा लाल दास के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। जिसको लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसका कांड संख्या 261/24 है।

 

 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गृहस्वामी वीणा लाल दास ने बताया कि वे लोग दिल्ली में रहते हैं और यहां पर उनकी चचेरी बहन परिवार के साथ उस घर में रहती है। गर्मी छुट्टी होने के कारण वे लोग गांव गये हुए थे।

 

बीते गुरुवार को सुबह 8.30 बजे उन्हें पड़ोसी द्वारा फोन कर बताया गया कि अंदर के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद मेरी चचेरी बहन वहां पहुंचकर 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई और फिर घर के अंदर पुलिस के साथ गई तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और गोदरेज का लॉकर टूटा हुआ है और खाली पड़ा है।

 

 

आलमारी में रखे घर के जमीन संबंधी कागजात एवं घर के सामने अतिक्रमणवाद से जुड़े केस की फाइल, 15 हजार रुपए नकद एवं सोने का कान में का टॉप्स गायब है। साथ ही मेरे पति का भारतीय स्टेट बैंक का पासबुक चेकबुक और अन्य कागजात भी गायब है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने यह भी बताया है कि घर के आगे स्थित सरकारी जमीन को लेकर अतिक्रमण वाद चल रहा है जो अपील अभी लंबित है जिसका फाइल मुख्य रूप से चोरी हो गया है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …