दरभंगा : समाहरणालय अवस्थित अम्बेदकर सभागार में जिला स्तरीय उर्दू कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अपने उद्घाटन उदबोधन में जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालय से आये हुए कर्मियों का स्वागत किया एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि उर्दू लोकप्रिय एवं मधुर भाषा है। इस भाषा की जानकारी अन्य कर्मियों को देने हेतु भी प्रशिक्षण सत्र की आवश्यकता है। कार्यशाला में अपनी समस्याओ को भी रखने का आग्रह किया। कार्यशाला में हिन्दी से उर्दू, उर्दू से हिन्दी, उर्दू शब्दाबली के विरूद्ध हिन्दी शब्दाबली एवं हिन्दी शब्दाबली के विरूद्ध उर्दू शब्दाबली, अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद, अंग्रेजी शब्दाबली के विरूद्ध हिन्दी शब्दाबली लिखाना, हिन्दी शब्दाबली के विरूद्ध अंग्रेजी शब्दाबली लिखना, टिप्पण एवं प्रारूपण के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में डीडीसी विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !