बिहार के हाजीपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महज तीन दिनों के भीतर दूसरी बार सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला है। गुरुवार सुबह सुभाष चौक के पोखरा मोहल्ला में स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को सदर अस्पताल के मेन गेट के सामने भी एक नवजात का शव मिला था, जिसके बाद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठे थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !