Breaking News
Home / पंजाब / पंजाब में ठंड का डबल अटैक: अमृतसर में कोल्ड-डे, चंडीगढ़ समेत कई जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब में ठंड का डबल अटैक: अमृतसर में कोल्ड-डे, चंडीगढ़ समेत कई जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में सर्दी ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी के लिए भी शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी रखा है। रात के बाद अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है और यह सामान्य से करीब 6 डिग्री कम बना हुआ है।

बठिंडा सबसे ठंडा शहर

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में पूरे दिन कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रही। वहीं पटियाला, बठिंडा और हलवारा में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सुबह और देर रात यात्रा करना जोखिम भरा हो गया।

घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

हालांकि बुधवार दोपहर कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन तेज ठंडी हवाओं ने ठंड से राहत नहीं मिलने दी। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

नवांशहर, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है, जबकि फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा।

लोहड़ी के बाद बदलेगा मिजाज

मौसम विभाग ने लोहड़ी यानी 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। 9 से 15 जनवरी के बीच पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।

हालांकि न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो सामान्य से काफी नीचे रहेगा। ऐसे में लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Check Also

पंजाब में गर्मी का कहर चरम पर: 44.3°C तक पहुंचा पारा, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें, बारिश से राहत की उम्मीद

चंडीगढ़/बठिंडा/फरीदकोट: पंजाब इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरसती आग और …

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: पुलिस ने 116 तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त

पंजाब में नशे के खिलाफ जारी जंग के बीच पुलिस ने एक बार फिर व्यापक …

समझौते की कोशिश बनी जानलेवा: अमृतसर में फायरिंग से युवक की मौत, चार लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे

पंजाब के अमृतसर शहर में देर रात हुई एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को …