Breaking News

सोनीपत में चौंकाने वाली वारदात! पत्नी ही निकली पति की कातिल, प्राइवेट पार्ट दबाकर की हत्या

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के प्राइवेट पार्ट दबाकर उसे मौत के घाट उतारा।

मृतक रामकिशन कामी रोड स्थित एक निजी गार्डन में चौकीदार था। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान महिला के सतपाल नाम के युवक से संबंध बन गए। दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने आरोपी महिला सरिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी सतपाल फरार है। आरोपी महिला ने कैमरे के सामने कबूल किया कि उसका पति उसे परेशान करता था, इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

अंबाला में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए मेगा टीकाकरण अभियान की शुरुआत, हजारों पशुओं को मिलेगा लाभ

अंबाला जिले में पशुपालन को मजबूत बनाने और पशुओं को खतरनाक बीमारियों से बचाने के …

रफ्तार की मार: अंबाला सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की बची जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरियाणा के अंबाला शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को …