Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा SSP ने SC/ST थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

दरभंगा SSP ने SC/ST थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने गुरूवार को SC/ST थाना, दरभंगा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों की गहनता से जांच की गई।

 

निरीक्षण क्रम में दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल पंजी, दैनिकी पंजी, ओ0डी0 पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य आवश्यक पंजियों की समीक्षा की गई। साथ ही वहां उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन एवं कांडों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Advertisement

पीसी (प्रोसेस क्लर्क) की समीक्षा के दौरान समन, बीडब्ल्यू (BW), एनबीडब्ल्यू (NBW), इश्तिहार एवं कुर्की पंजी की जांच की गई। इस क्रम में निर्देश दिया गया कि प्राप्त समन, BW एवं NBW का 15 दिनों के भीतर तामिला सुनिश्चित किया जाए, जबकि इश्तिहार एवं कुर्की का 03 दिनों के भीतर तामिला अनिवार्य रूप से किया जाए।

 

इसके अतिरिक्त थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान हाजत सुरक्षा का भी जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण का उद्देश्य थाना कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाना बताया गया।

 

Check Also

दरभंगा में रसोई गैस की होम डिलीवरी शुरू, DSO सुरेश कुमार ने कालाबाजारी करने वालों को दी चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को …

दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, आपसी सहमति से विवादों के त्वरित निपटारे पर जोर

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार …

निशांत कुमार के आगमन से बिहार की राजनीति को मिली नई ऊर्जा – राजेश्वर राणा

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जनता दल (यूनाइटेड) के युवा नेता राजेश्वर राणा …