Breaking News

राम मंदिर परिसर में संदिग्ध युवक पकड़ा गया, अयोध्या में सुरक्षा बढ़ी

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध कश्मीरी युवक को पकड़ लिया गया। युवक की पहचान अबू अहमद शेख के रूप में हुई है, जो मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहा था। घटना के बाद अयोध्या में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीआरपीएफ और कश्मीर की अन्य खुफिया एजेंसियों से संपर्क किया। एजेंसियों से मिले इनपुट में फिलहाल युवक के किसी आतंकी या आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अबू अहमद शेख शनिवार सुबह पटना से आगरा जाने वाली ट्रेन से अयोध्या पहुंचा था। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उतरते ही वह सीधे राम मंदिर परिसर की ओर गया। पुलिस ने उसके परिजनों से भी संपर्क किया है। परिवार का कहना है कि वह लंबे समय से अखरोट बेचने का काम करता है और मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने उसके बेटे को अयोध्या बुलाया है, जो वहां के लिए रवाना हो चुका है।

इस घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। अयोध्या धाम के दोनों थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आकर कारोबार करने वाले लोगों, ठेला-खोमचा लगाने वालों और फेरीवालों का सत्यापन किया जा रहा है। उनके रहने की जगह और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसके अलावा, बाहरी लोगों को शरण देने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। होटल, धर्मशाला और लॉज में ठहरे यात्रियों का रिकॉर्ड खंगाला गया है। प्रशासन ने सभी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी नए आगंतुक की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …