Breaking News

मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, दो करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान

15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर प्रयागराज के संगम तट पर आस्था का ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिलेगा। मेला प्रशासन के अनुमान के अनुसार इस दिन दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अरैल, झूंसी और संगम क्षेत्र में कुल 24 स्नान घाट तैयार किए गए हैं। योजना यह है कि श्रद्धालु जिस दिशा से आएं, उसी क्षेत्र के नजदीकी घाट पर उन्हें स्नान कराया जाए, ताकि भीड़ का दबाव कम रहे।

बीते वर्ष मकर संक्रांति पर करीब 29 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया था, लेकिन इस बार संख्या कई गुना अधिक होने की संभावना है। इसी को देखते हुए स्नान घाटों की लंबाई बढ़ाकर 3.69 किलोमीटर कर दी गई है, जो पहले केवल दो किलोमीटर थी।

मेला क्षेत्र में आवाजाही सुगम बनाने के लिए 106 किलोमीटर से अधिक लंबाई में चेकर्ड प्लेट की सड़कें बिछाई गई हैं। साथ ही तीर्थ पुरोहितों, आचार्यबाड़ा, दंडीबाड़ा, खाक चौक समेत सभी प्रमुख आध्यात्मिक संस्थानों के शिविर पूरी तरह सज चुके हैं।

ये हैं प्रमुख स्नान घाट

अरैल क्षेत्र

पक्का घाट, अरैल घाट, सेल्फी प्वाइंट घाट, महाकाल आरती घाट, चक्रम माधव घाट, सोमेश्वर महादेव घाट

झूंसी क्षेत्र

संगम लोअर घाट, एरावत घाट, मोरी घाट, ओल्ड जीटी घाट, शिवाला घाट, दंडीबाड़ा घाट, आचार्यबाड़ा घाट, कल्पवासी घाट

परेड संगम क्षेत्र

संगम नोज, यमुनापट्टी घाट, गंगापट्टी घाट, महावीर घाट (पश्चिमी), रामघाट, काली घाट, दशाश्वमेध घाट, नागवासुकि घाट

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …