Breaking News

बिहार :: जेटली पर कीर्ति के तीखे वार, कहा- वित्त मंत्री के संपत्ति की हो जांच

11252016174520 दरभंगा : भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति झा आजाद ने मिर्जापुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कई सवाल उठाए। श्री आजाद ने कहा है कि अरुण जेटली अभी तक के सबसे अक्षम वित्तमंत्री हैं। एक वकील को कभी भी वित्त मंत्रालय का प्रभार नहीं सौंपना चाहिए। सरकार को तत्काल इन्हें पद से हटाना चाहिए। इनकी जगह किसी योग्य आदमी को वित्त विभाग का दायित्व सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों या संस्था ने मिलकर काला धन को सफेद किया है, ऐसे लोगों के खिलाफ प्रधानमंत्री क्या कारवाई करेगें, यह एक सांसद का प्रधानमंत्री से सवाल है। वित्त मंत्रालय और आरबीआई में कोई तालमेल नहीं हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार तक की राशि नहीं दी जा रही है। सभी योजनाएं ठप पड़ी हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली की संपति की जांच होनी चाहिए। दो वर्ष के दरमियान उनकी संपत्ति में 144 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि डीडीसीए की जांच में अगर अरुण जेटली दोषी साबित नहीं हुए तो वे अपनी मूंछें मुड़वा लेंगे। उन्होंने कहा कि बैंकों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की हेड़ाफेड़ी हुई, इसका जवाब तो देना होगा।

श्री आजाद ने कहा कि पीएम का फैसला सही हैं, लेकिन नोटबंदी को सही ढ़ंग से देश में लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री की अक्षमता के कारण देश की ऐसी हालत बनी हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण बेरोजगारी बढ़ रही है, बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ हैं।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …