Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / गोदाम से लेकर खाद व्यवसाय तक : आनंदपुर सहोरा पैक्स ने किसानों के लिए खोला विकास का खाका

गोदाम से लेकर खाद व्यवसाय तक : आनंदपुर सहोरा पैक्स ने किसानों के लिए खोला विकास का खाका

हायाघाट। आनंदपुर सहोरा पैक्स की नव निर्वाचित प्रबंध समिति की पहली बैठक में विकास का एजेंडा साफ दिखा। पैक्स कार्यालय, सहोरा में अध्यक्ष कृष्ण भगवान चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों की सुविधा और समिति की आय बढ़ाने से जुड़े कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

 

 

बैठक में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक गोदाम के निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। समिति का मानना है कि गोदाम बनने से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी और उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जा सकें। पैक्स स्तर पर खाद व्यवसाय शुरू करने और सीएससी सेंटर खोलने का भी निर्णय लिया गया। इससे किसानों और ग्रामीणों को एक ही जगह खाद, ऑनलाइन सेवाएं और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

Advertisement

 

अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि नवगठित समिति का लक्ष्य पैक्स को आत्मनिर्भर बनाना और किसानों तक सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सदस्यों से पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

बैठक में प्रबंध समिति सदस्य कृष्ण मोहन झा, नीलेश कुमार चौधरी, वीणा देवी, कैलाश भगत, सुमित्रा देवी, पंकज कुमार, प्रबंधक सतिंदर ठाकुर एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, हायाघाट रामकुमार उपस्थित रहे।

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …