Breaking News

सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने का लिया गया निर्णय !

सिमरिया/पत्थलगडा (चतरा ): जिले के सिमरिया व पत्थलगडा थाने में ईद त्योहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने का निर्णय लिया गया। सिमरिया थाने में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक ललन प्रदास व संचालन थाना प्रभारी डोमन रजक ने किया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने थाना क्षेत्र के ईदगाह व नमाज के समय सारिणी के अलावा कई जानकारियां ली। बैठक में कुछ ईदगाह में सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों को तैनात की आवश्यकता पर सभी ने बल दिया। इस अवसर पर जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह, अनामिका देवी, मो. ऐनुल हक, फारूक, मो. मोबिन, भोला सिंह, उमाशंकर सिंह, बिनोद पांडे आदि उपस्थित थे।

वहीं पत्थलगडा थाने में आयोजित शान्ति समिति के बैठक की अध्यक्षता प्रमुख धनुषधारी राम दांगी व संचालन थाना प्रभारी नवीन रजक ने किया। मौके पर थाना प्रभारी श्री रजक ने दोनो समुदाय के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील किया। साथ हीं ईद के नमाज के समय के संबंध में जानकारी लेने के उपरांत ईद के नमाज के दौरान सुरक्षा बलों के तैनाती की भी बात कही गई। बैठक में मुखिया सतिश दांगी, मेघन दांगी, मोकिम अंसारी, सहित दोनो समुदाय के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …