Breaking News

बिहार :: मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि अब चार फरवरी तक

PicsArt_02-02-09.57.14-300x200पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक के उन छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का दोबारा मौका दिया है, जो अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. समिति ने दो से चार फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म की तिथि दोबारा दी है. ऑनलाइन आवेदन समिति की वेबसाइट पर किया जायेगा.

इसके बाद शुल्क जमा करने संबंधी प्राप्त रसीद विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय में छह फरवरी तक जमा कर देना है. जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा समिति कार्यालय में आठ फरवरी तक विद्यालय की सूची और शुल्क को जमा करना होगा. मैट्रिक परीक्षा के लिए अभी तक जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है, उसमें 27 सौ परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने फोटो पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं. ऐसे परीक्षार्थियों को समिति कार्यालय ने दो से छह फरवरी तक का समय दिया है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …