दरभंगा : स्वर्गीय अनन्त बाबू वॉलीबॉल ग्राउण्ड रन्नना में बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने अनन्त बाबु के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर ,रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ा कर ग्रामीण स्तरीय महेश्वर सिंह स्मृति अन्तर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया। संम्बोधन में कहा कि अपने क्षेत्र में वॉलीबॉल समाप्ति की ओर है फिर भी आज हमें बहुत खुशी हुई जो अपने ग्रामीण माटी पानी का खेल देखने को मिला । हम राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि दरभंगा में भी वॉलीबॉल के विकास हेतु एक प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कराया जाय । साथ ही राज्य स्तरीय से केन्द्र स्तरीय का प्रतियोगिता दरभंगा में कराया जाय जिससे बच्चो में खेल भावना विकसित हो सके । इस अवसर पर प्रमुख संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र साहू ने कहा कि खेल भावना से बड़ा कोई भावना नहीं है जिसमें सभी अपना जात धर्म को भूल कर अपने टीम के लिये खेलता है ।भाजपा जिला मंत्री अशोक नायक ने कहा कि खेल से मानसिक शारारिक एवं बौद्धिक विकास होता है। उद्धाटन मैच सिक्स स्टार मुजफ्फपुर बनाम शिविपति मधुबनी के बीच खेला गया जिसमें सिक्स स्टार मुजफ्फपुर ने शिविपति मधुबनी को लगातार 3-0 से हराकर प्रथम सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जिसका स्कोर 27-25 ,25-16एवं 25-17 से हराया वही आज दूसरा मैच राठौर स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा बनाम एस्किप्स बिरौल के बीच खेला गया । जिसमें राठौर स्पोर्ट्स क्लब ने एस्किप्स बिरौल को लगातार 3-0 से हरा कर प्रथम सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जो अगला मैच सिक्स स्टार मुजफ्फपुर से खेला जिसका स्कोर 25-14, 25-21एवं 25-22 से हराया मैच रेफरी मगन चौधरी एवं अरुण झा स्कोर रामएकबाल सिंह , कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ,पूर्व मुखिया अनिल पासवान , जगदानंद कुँवर गुड़ु जी , शिव साह ,मिडिया प्रमुख सूरज मिश्रा , सैराव सिंह राठौर ,अमोद सिंह ,अलोक सिंह , आदि प्रमुख उपस्थित थे। शनिवार का मैच बाबा क्लब कटका बनाम समस्तीपुर के बीच एवं दूसरा मैच पटना बनाम टी0 एस0 मधुरापुर बेगूसराय के बीच खेला जाएगा। साथ ही पहला सेमीफाइनल सिक्स स्टार मुजफ्फपुर बनाम राठौर स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा के बीच खेला जाएगा । लाडेन मैन चन्दन सिंह एवं विक्रम कुमार अपना कार्य निभा रहे थे । निदेशक ब्रजेश चौधरी , खेल शिक्षक आशिष कुमार एवं पंचायत समिति रत्नेश कुमार ,फ़िदाहुसैन भी उपस्थित थे । उक्त जानकारी संयोजक ब्रजेश सिंह राठौर ने दी।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !