Breaking News

बिहार :: दरभंगा,पटना सहित सूबे के 5 नगर निगमों में होंगी महिला मेयर, निर्वाचन आयोग द्वारा आरक्षण की नई सूची जारी

दरभंगा : राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की नई सूची जारी कर दी है. इसी के आधार पर इस वर्ष नगर निकायों के मेयर का चुनाव होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने बताया कि सभी 12 नगर निकायो के लिए मेयर पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है.

दरभंगा की पहली नागरिक यानि मेयर महिला होंगी. दरभंगा,पटना सहित सूबे के 5 नगर निगम का मेयर पद महिला के आरक्षित कर दिया गया है. इसे अनारक्षित महिला की श्रेणी में रखा गया है. दरभंगा,पटना के अलावा बिहारशरीफ और आरा नगर निगम के मेयर पद को भी अनारक्षित महिला की सूची में रखा गया है. भागलपुर नगर निगम में मेयर पिछड़े वर्ग की महिला होंगी. नवगठित छपरा नगर निगम को सामान्य श्रेणी में रखा गया है.

आरक्षण सूची

दरभंगा- अनारक्षित महिला

पटना- अनारक्षित महिला

बिहारशरीफ- अनारक्षित महिला

आरा- अनारक्षित महिला

गया- अनुसूचित जाति अन्य

भागलपुर- पिछड़ा वर्ग महिला

मुजफ्फरपुर- पिछड़ा वर्ग अन्य

मुंगेर- अनारक्षित

बेगूसराय- अनारक्षित

पूर्णिया- अनारक्षित अन्य

कटिहार- अनारक्षित अन्य

छपरा- अनारक्षित अन्य

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …