Breaking News

एन बिरेन सिंह बने सीएम, मणिपुर में पहली बार बनी भाजपा सरकार

उ.सं.डेस्क : गोवा के बाद अब मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बन गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने राजभवन में भाजपा विधायक दल के नेता एन बिरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। एनपीपी के वाई ज्वॉयकुमार को मणिपुर का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिरेन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में मणिपुर का चौतरफा विकास होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होने वाले थे, लेकिन उनके विमान में आई तकनीकी खराबी की वजह से उन्‍हें वापस लौटना पड़ा था। राज्‍य में पहली बार बन रही भाजपा सरकार के उपलक्ष्‍य में आज भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह समेत अन्‍य नेता आज एक रोड शो में भी हिस्‍सा बनने वाले थे।

साठ सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने दावा किया है कि उसके पास 32 विधायक हैं। भाजपा ने राज्य में 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी का दावा है कि उसके पास नैशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) और नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार-चार विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा भाजपा को एक एलजेपी विधायक और दो अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है।

सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने की जानकारी देते हुए राज्‍यपाल नजमा हेपतुल्‍ला ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बुधवार को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया है और यह समारोह दोपहर एक बजे होगा। गौरतलब है कि मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन, कुछ सीटों की कमी से वह सरकार बनाने का जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …