Breaking News

रामनवमी :: विद्युत विभाग की तैयारियां पूरी, 4 बजे से गुल रहेगी बिजली

दरभंगा : रामनवमी को लेकर शहर के कई स्थानों पर बुधवार की शाम बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग ने तैयारियों शुरू कर दी है। जुलूस निकलने के साथ ही क्षेत्र की बिजली काट दी जाएगी। शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक बिजली कटौती होगी।

कैदराबाद,हसनचक,दोनार,अल्लपट्टी,मदारपुर,मिश्रटोला,सैदनगर, बाकरगंज समेत अन्य क्षेत्रों से जुलूस निकाल कर नाका 5 पर सभी जुटते हैं। ऐसे में जुलूस निकलते ही क्षेत्र की बिजली काट दी जाएगी। जिस क्षेत्र से जुलूस गुजर जाएगी उस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

दिन भर रहेगी बिजली

रामनवमी में सुबह से बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखी गई है। इसके लिए लाइन में काम करने वालों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में कर्मियों को तैनात किया गया है। खराबी आते मरम्मत कार्य करने का आदेश दिया गया है। त्योहार में लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए सजग रहने को कहा है।

समस्या होने पर यहां करे फोन

बिजली समस्याओं से जुड़ी जानकारी उपभोक्ता कॉल सेंटर से ले सकते है। मोबाइल नंबर +917763818777 पर संपर्क कर उपभोक्ता जानकारी ले सकते है साथ ही बिजली से जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …