Breaking News

बिहार में एक और एसिड बाथ मर्डर, लड़की का अपहरण कर किया दुष्‍कर्म, फिर गला घोंट शव को एसिड से जलाया

लखीसराय [रजनिश कुमार]— लखीसराय जिले से क्राइम घटने का नाम ही नहीं ले रहा है ताजा घटना जिले की मेदनी चौकी की है। लड़की से दुष्‍कर्म कर उसका गला घोंटा, फिर तेजाब (एसिड) से जला डाला। उसका शव मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास मुंगेर-लखीसराय एनएच 80 पर हुआ।फिलहाल, शव की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है। लखीसराय जिले मे ऐसीड का खतरनाक इस्तेमाल वाली ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है पुलिस के अनुसार शव देखकर प्रथमदृष्‍टया प्रतीत होता है कि रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रसूलपुर गांव के पास फेंककर पहचान छिपाने के लिए उसपर एसिड उड़ेला गया। एसिड उसके चेहरे के बदले छाती पर गिरी इस कारण छाती जली हुई थी। लड़की की वेशभूषा से लग रहा है कि उसे यात्रा के दौरान ट्रैप किया गया होगा।आशंका है कि हत्‍या के पहले लड़की के साथ दुष्‍कर्म किया गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से पहले करने से इन्‍कार किया है। मेदनी चौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि लड़की बाहर की है। उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …