मधुबनी : अंधराठाढ़ी – स्थानीय अंचल कार्यालय दो लिपिक के सहारे चल रहा है।अधिकारी तो हैं पर आदेशपाल का पद रिक्त पड़ा हुआ है। मालूम हो कि अठारह पंचायत और नौ हलका की यह अंचल है। इसमें नौ हलका कर्मचारी ,चार लिपिक एक प्रधान लिपिक एक नाजीर, दो आदेशपाल और एक अमीन एक अंचल निरीक्षक के पद स्वीकृत है। एक हलका कर्मचारी इसी माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विधि व्यवस्था को बहाल रखने हेतु तेज वाहन के बदले पुराने खटारा जीप इस अंचल को मिला है। जो समस्या सामाधान के बजाय अंचल का एक समस्या बना हुआ है। इससे लॉ एण्ड ऑडर मेंटेन रखना नामुमकिन ही नहीं मुश्किल साबित हो रहा है। अधिकांश समय खराब हालात में अंचल कार्यालय का शोभा का वस्तु बन कर रह गया है। सूत्रों के मुताबिक अंचल की सूमो गाड़ी फिलहाल समाहरणालय में है और समाहरणालय की पुरानी जीप अंचल में है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
