दरभंगा :: टीईटी परीक्षा मे सत्र 2016 – 18 के प्रशिक्षणरत छात्रों को शामिल करने की मांग तथा हर वर्ष टीईटी परिक्षा लेने व टीईटी के द्वारा बहाल किये जा रहे कुल सीटों की संख्या सार्वजनिक करने की मॉग को लेकर आइसा कार्यकताओ ने आज दरभंगा स्टेशन पर दरभंगा नई दिल्ली सुपरफास्ट बिहार संपर्क क्रांति का चक्का जाम कर सरकार के विरोध में जम के नारेबाजी की। राज्यव्यापी आंदोलन के क्रम में मिडिया से बात करते हुए आइसा के राज्य सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा की सरकार आज जीएसटी पर बहस करने के लिए एक विशेष सत्र बुला रही है , लेकिन बीएड में पढ़ रहे छात्रों द्वारा उठाये जा रहे सवाल पर ध्यान नहीं दे रही है और उनके भविष्य के साथ 
खिलवाड़ कर रही है। यहां की सरकार आरटीई कानून का खुले आम उलंघन कर रही है । क्योकि आरटीई कानून के तहद टीईटी की परीक्षा हरेक वर्ष लेना है जो यहां की सरकार नहीं लेती है। नितीश सरकार की साजिश है की इस परीक्षा में कम से कम विधार्थी इस परीक्षा में शामिल हो , इस साजिश के विरोध में आज हमलोगो ने पुरे बिहार का चक्का जाम किया है।
Check Also
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !