मधुबनी : अंधराठाढ़ी जन अधिकार पार्टी ही एक मजबूत लोकतंत्र दे सकती है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। उक्त बातें जनअधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव ई गौरी शंकर यादव ने कही। वे सोमवार को जमैला बाजार में कार्यकर्ताओ की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में लाखों बेरोजगार युवक रोजगार के लिये भटक रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। समान काम के बदले समान वेतन को लेकर स्कूलों में पढ़ाई लिखाई ठप्प है। अस्पताल में चिकित्सक तो हैं परन्तु महीने में चार दिन ड्यूटी बजाकर महीने भर का वेतन उठा रहे हैं। सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। केन्द्र की सरकार गौ हत्या, नोट बंदी के नाम और सूबे की सरकार शराब बंदी की ढोल पीट अपना चेहरा चमकाने में लगे हुये हैं । सूबे की सरकार विकास मुद्दा को भूल चुकी है। ऐसे में एकमात्र नेता हैं सांसद अनिरूद्ध प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव जो महंगाई ,भ्रष्टाचारी, बेरोजगारी को दूर कर सकते हैं। उन्होने कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक लोगों को जनअधिकार पार्टी से जुड़ने की अपील की । कार्यकर्ता बैठक को प्रखंड वार्ड सदस्य महासंघ के अध्यक्ष मो आलम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में अमरजीत कुमार , धनबीर पासवान ,किशोर मंडल, रेहान मल्लिक , सूर्य नारायण यादव, मो अशलम, मो अस्फाक, मो सफी अहमद , मो अजीम ,मो अलीहसन,मो एजाज आदि ने भी संबोधित किया ।
Check Also
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
