Breaking News

बिहार :: सिलिग एक्ट में जब्त जमीन की धड़ल्ले से हो रही बिक्री।

 

मधुबनी : अंधराठाढ़ी  सिलिग एक्ट में जब्त जमीन की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। खरीददार बेरोक टोक उस पर अपना आशियाना भी बना रहे हैं ।उक्त आशय की जानकारी अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्र ने दी । दो दर्जन से अधिक लोगों ने इस तरह की जमीन खरीद चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक पलार गांव के कई सीमान्त किसानों के तकरीबन चार सौ बीघा जमीन सिलिग एक्ट के तहत जब्त है।आम लोगों का आरोप है कि भू-स्वामी बावजूद इसके सिलिग एक्ट के तहत जब्त जमीन को औने पौने दामों में बेच रहे हैं। सरकार ने उक्त जमीन की खरीद बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लगा रखी है।भूस्वामी परिवार के लोगों ने जमीन बिक्री के समय अपने नाम पिता के नाम टाईटिल आदि भी छिपाते हैं और तो और जमीन झंझारपुर निबंधन कार्यालय के बजाय जिला निबंधन कार्यालय मधुबनी में खरीद बिक्री करते हैं। इतना हीं नहीं दाखिल खारिज के प्रतिक्षा किये बगैर उस जमीन पर अपना आशियाना भी बना रहे हैं। कहते है अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्र सिलिग एक्ट में जब्त जमीन की दाखिल खारिज पर स्थाई रूप से रोक लगा हुआ है। उनके मुताबिक अब तक सैकड़ों दाखिल खारिज आवेदन को अस्वीकृत किया जा चुका है। लोग समझ कर अनजान बने हुये हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …