Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / जय कन्हैया लाल की… से चहुंओर गुंजायमान, सिंहवाड़ा के कोरा गांव में मटकी प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन

जय कन्हैया लाल की… से चहुंओर गुंजायमान, सिंहवाड़ा के कोरा गांव में मटकी प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन

दरभंगा : जिलेभर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर भजन संध्या, संकीर्तन, अर्ध जागरण इत्यादि किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूम कर खुशियां मनाई।

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरहुल्ली पंचायत के कोरा गांव स्थित मस्तान चौक पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

साथ ही मटके प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया।

जन्माष्टमी को लेकर चारों ओर भगवान श्री कृष्ण ही सजे धजे नजर आ रहे हैं। चारों और भक्ति गीत से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण का जन्म भादो माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसी दिन से देशभर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन महिला पुरुष पूरे दिन उपवास रखकर मध्य रात्रि के बाद भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं।

इस पावन अवसर पर प्रमोद कुमार राम, गणेश कुमार सहनी, रोहित कुमार यादव, जस्सू कुमार सहनी, राहुल कुमार पासवान,

राहुल कुमार सहनी, साजन कुमार मंडल, सुमन मंडल, महादेव कुमार यादव, किशन कुमार पासवान, कन्हाई राम, विकास कुमार मंडल, मिथुन कुमार सहनी, राजीव कुमार सहनी,

सुमित कुमार यादव, रविंद्र कुमार सहनी, ललन कुमार पासवान, अमित राम, ओकील कुमार सहनी समेत सैकड़ों कृष्णभक्त मौजूद थे।

Polytechnic Guru Darbhanga

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …