Breaking News

21 IAS और 87 BAS अफसरों का तबादला, बदले गए 10 डीडीसी और 47 एसडीओ

डेस्क : बिहार में देर रात 21 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। इसमें कई प्रतीक्षारत अफसरों को भी तैनाती दी गई है। इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अफसरों का भी तबादला किया है।

जिन आईएएस का तबादला किया गया है उनमें शिवहर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विशाल राज को इसी पद पर मधुबनी भेजा गया है। लखीसराय के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार का बेतिया में तबादला हुआ है। कटिहार के अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गये हैं।

आरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव नालंदा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गये हैं। दानापुर, पटना के अनुमंडल पदाधिकारी विनोद दूहन शिवहर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बने हैं। मधुबनी के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन गोपालगंज के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गये हैं।

पश्चिमी चंपारण के अनुमंडल पदाधिकारी शेखऱ आनंद को रोहतास का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। कैमूर के अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री अम्रिषा बैन्स को अरवल का विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक बनाया गया है। जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर को लखीसराय इसी पद पर भेजा गया है।

पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह को मधेपुरा का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। पश्चिम चंपारण के अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज श्रीमति साहिला को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर सहरसा भेजा गया है। जमुई की अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति प्रतिभा रानी को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर भागलपुर भेजा गया है।

प्रतीक्षारत स्पर्श गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा सदर में तैनाती

सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतीक्षारत कई अधिकारियों को जिलों में तैनाती दी गई है। इनमें सौरभ सुमन यादव को मोतिहारी का अनुमंडल पदाधिकारी सदर बनाया गया है। सुश्री प्रीति को अनुमंडल पदाधिकारी बांका के पद पर भेजा गया है। सुश्री खुशबू गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर मुंगेर के पद पर भेजा गया है। नवीन कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर के पद पर भेजा गया है।प्रतीक्षारत यतेंद्र कुमार पाल को अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर नवगछिया भागलपुर भेजा गया है। विक्रम विरकर को अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर दानापुर पटना बनाया गया है। सुश्री प्रियंका रानी अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर विक्रमगंज रोहतास भेजा गया है। दीपक कुमार मिश्रा अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर बगहा पश्चिम चंपारण भेजा गया है। स्पर्श गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर दरभंगा सदर भेजा गया है।

बदले गए 10 डीडीसी और 47 एसडीओ

बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अधिकारियों को को नई जिम्मेदारी दी गई। 10 डीडीसी और 47 एसडीओ बदले गए हैं। डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, नालंदा राकेश कुमार का तबादला संयुक्त आयुक्त सह सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पटना,डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, अरवल राजेश कुमार का तबादला बंदोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा, डीडीसी सह सीईओ पश्चिम चंपारण रविन्द्र नाथ प्रसाद का तबादला अपर समाहर्ता, मधेपुरा, डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, सहरसा राजेश कुमार सिंह का तबादला संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग, डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद मधुबनी अजय कुमार सिंह का तबादला जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पटना, डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, भागलपुर सुनील कुमार-1 को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा, डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, रोहतास सुरेन्द्र कुमार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेगूसराय, डीडीसी सह सीईओ, मधेपुरा विनोद प्रसाद सिंह को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, कैमूर, अपर समाहर्ता बेगूसराय बलागउद्दीन को संयुक्त सचिव, पंचायती राज और अपर समाहर्ता मधेपुरा उपेन्द्र कुमार को कुलसचिव, ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं समाजिक परिवर्तन संस्थान बनाया गया है। अपर अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर अनिता सिन्हा को एसडीओ राजगीर, मोतिहारी सदर के एसडीओ प्रिय रंजन साहू को एसडीओ भभुआ, भूमि सुधार उप समाहर्ता, गोगरी राहुल कमार को एसडीओ मोहनियां, डीटीओ मुजफ्फरपुर लाल ज्योतिनाथ शाहदेव को एसडीओ आरा सदर, बेगूसराय में पदस्थापित धीरेन्द्र कुमार मिश्रा को एसडीओ बक्सर सदर, कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी अंचल कुमार पंकज को एसडीओ डुमरांव,एसडीओ हथुआ अनिल कुमार रमण को एसडीओ शेरघाटी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम गोपाल कुमार को एसडीओ नीमचक बथानी, एसडीओ नीमचक बथानी मनोज कुमार को एसडीओ जहानाबाद, भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय आदित्य कुमार पियूष को एसडीओ रजौली, एसडीओ विक्रमगंज निजयंत को एसडीओ औरंगाबाद सदर, भोजपुर में तैनात योगेन्द्र कुमार को एसडीओ मढ़ौरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज संजय कुमार को एसडीओ महाराजगंज, एसडीओ सिकरहना ज्ञान प्रकाश को एसडीओ मुजफ्फरपुर पूर्वी, एसडीओ चकिया बृजेश कुमार को एसडीओ मुजफ्फरपुर पश्चिमी, वरीय उप समाहर्ता समस्तीपुर शिवानी शुभम को एसडीओ बेलसंड, एसडीओ पूर्णिया सदर बिनोद कुमार को एसडीओ बेतिया सदर, दलसिंहसराय में पदस्थापित धनंजय कुमार को एसडीओ नरकटियागंज, स्वास्थ्य विभाग के ओएसडी शंभु शरण पाण्डेय को एसडीओ चकिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता रोसड़ा इफ्तेखार अहमद को एसडीओ सिकरहना, एसडीओ सहरसा शंभुनाथझा को एसडीओ बेनीपुर, नगर विकास एवं आवास विभाग में तैनात संजीव कुमार कापर को एसडीओ बिरौल, सहरसा में पदस्थापित अश्विनी कुमार को एसडीओ मधुबनी सदर, वरीय उप समाहर्ता नालंदा अभिषेक कुमार को एसडीओ फुलपरास, एसडीओ बेनीपुर प्रदीप कुमार झा को एसडीओ सहरसा सदर, बक्सर में पदस्थापित अनिशा सिंह को एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वैशाली संजय कुमार सिंह को एसडीओ निर्मली, भूमि सुधार उप समाहर्तामोतिहारी सदर राकेश रमण को एसडीओ पूर्णियां सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता मुंगेर सदर राजीव कुमार को एसडीओ धमदाहा, भूमि सुधार उप समाहर्ता जमुई कुमार सिद्धार्थ को एसडीओ मनिहारी, एसडीओ धमदाहा राजेश्वरी पाण्डेय को एसडीओ बारसोई, वरीय उप समाहर्ता पटना धनंजय कुमार को एसडीओ भागलपुर सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर पश्चिम मधुकांत को एसडीओ कहलगांव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर अभय कुमार तिवारी को एसडीओ जमुई, किशनगंज में पदस्थापित अमन कुमार सुमन को एसडीओ गोगरी, एसडीओबेलसंड रामानुज प्रसाद सिंह को एसडीओ बेगूसराय सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता जगदीशपुर रोहित कुमार को एसडीओ बलिया, एसडीओ राजगीर संजय कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता मोतिहारी सदर, एसडीओ भभुआ जंमेजय शुक्ला को भूमि सुधार उप समहार्ता दलसिंहसराय, एसडीओ बक्सर सदर कृष्ण कुमार उपाध्याय को वरीय उप समाहर्ता नालंदा, एसडीओ डुमरांव हरेन्द्र राम को जिला पंचायत राज पदाधिकारी वैशाली, एसडीओ शेरघाटी उपेन्द्र पंडित को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पीरो, एसडीओ रजौली चंद्रशेखर आजाद को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पालीगंज, एसडीओ औरंगाबाद सदर प्रदीप कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उदाकिशुनगंज, एसडीओ मढौरा विनोद कुमार तिवारी को ओएसडी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, एसडीओ महाराजगंज राम बाबू कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दलसिंहसराय, एसडीओ मुजफ्फरपुर पूर्वी कुमंदर कुमार को वरीय उप समाहर्ता मुंगेर, एसडीओ मुजफ्फरपुर पश्चिमी अनिल कुमार दास को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशनंगज, एसडीओ बेतिया सदर विद्यानाथ पासवान को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर सदर,

एसडीओ दरभंगा सदर राकेश गुप्ता को बिहार तकनीकी सेवा आयोग में उप सचिव, एसडीओ बिरौल ब्रज किशोर लाल को वरीय उप समाहर्ता पटना, एसडीओ फुलपरास गणेश कुमार को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, दरभंगा, एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर वीरेन्द्र कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, एसडीओ निर्मली नीरज नारायण को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, पूर्णिया, एसडीओ बारसोई पवन कुमार मंडल को वरीय उप समाहर्ता समस्तीपुर,एसडीओ भागलपुर सदर आशीष नारायण को उप सचिव विद्यालय सेवा आयोग, एसडीओ कहलगांव सुजय कुमार सिंह को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेगूसराय सदर, एसडीओ नवगछिया अखिलेश कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, एसडीओ बांका मनोज कुमार चौधरी को ओएसडी बिहार लोक सेवा आयोग, एसडीओ मुंगेर सदर खगेश चंद्र झा को भूमि सुधार उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर पश्चिमी, एसडीओ गोगरी सुभाष चंद्र मंडल को उप महाप्रबंधक (मुख्यालय), एसडीओ बेगूसराय सदर संजयव कुमार चौधरी कोभूमि सुधार उप समाहर्ता मुंगेर सदर और एसडीओ बलिया उत्तम कुमार को कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी अंचल बनाया गया है।

वहीं फैयाज अख्तर को खगड़िया, मुकेश कुमार सिन्हा को बेगूसराय, राजीव को गया, सुषमा कुमारी को मुजफ्फरपुर, मंजू प्रसाद को औरंगाबाद, संजय कुमार वर्मा को पटना, सुनील कुमार को लखीसराय का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है।इसके अलावा इती चतुर्वेदी को सीतामढ़ी, रूपा रानी को गोपालगंज, रश्मि कुमारी को वैशाली का वरीय उप समाहर्ता नियुक्त किया गया है। मनीष कुमार निगरानी विभाग में ओएसडी जबकि पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे मनीष शर्मा को योजना एवं विकास विभाग में उप सचिव और अनिमेष कुमार को वरीय उप समाहर्ता कटिहार बनाया गया है।

Check Also

पटना जंक्शन पर शराब पार्टी, रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 गिरफ्तार

डेस्क। पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

BPSC TRE 3.0 :: शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक को लेकर लिया बड़ा फैसला

डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) को रद्द कर दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *